गौरीगंज, मार्च 10 -- अमेठी, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट व भाकियू क्रांतिकारी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को एसपी कार्यालय गौरीगंज के पास धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। धरने के बाद एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शिकायतों के निस्तारण की मांग की। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे किसानों व महिलाओं ने एसपी आफिस के गेट के बगल सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन व नशे का कारोबार चल रहा है। उन्होंने थानों पर लंबे समय से जमे पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर पुलिस और दलालों का गठजोड़ तोड़ने की मांग की। इसके अलावां जंगल रामनगर निवासी रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.