गौरीगंज, फरवरी 18 -- मुसाफिरखाना। बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की और बाद में तहसील गेट पर सड़क पर खड़े होकर विरोध जताया, जिससे करीब पांच मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं का आंदोलन 30 दिसंबर से जारी है। उनका आरोप है कि एसडीएम की कार्यप्रणाली से न्यायिक कार्य बाधित हो रहा है। आंदोलन के कारण अदालतों में सुनवाई प्रभावित है, जिससे वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.