गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- भादर। एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समाजसेवी भी अपने तरीके से आम लोगों को जागरुक कर रहे हैं। ब्लाक के इस्माइलपुरबड़ा गांव में समाजसेवी अनुभव सिंह द्वारा एसआईआर फार्म भरने के लिए ई-रिक्शा पर माइक लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनके द्वारा मंगलवार से लगातार ई-रिक्शा से आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अनुभव सिंह ने कहा कि एसआईआर सिर्फ बीएलओ की ही नहीं, सभी ग्राम वासियों की जिम्मेदारी है। इस प्रक्रिया में बीएलओ का सहयोग करके अभियान को सफल बनायें। साथ ही एसआईआर फार्म भरकर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...