गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में ओवरलोड वाहनों को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों से अभद्रता की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले एआरटीओ से अभद्रता की घटना के बाद अब जगदीशपुर क्षेत्र में पीटीओ से बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीटीओ दिनेश कुमार रावत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड ट्रकों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ट्रक को रोका, जिसमें करीब 25 टन मोरंग ओवरलोड पाई गई। आरोप है कि इसी बीच बोलेरो वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने अधिकारी से अभद्रता करते हुए ट्रक को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि पीटीओ किसी तरह ट्रक को पकड़कर जगदीशपुर थाने ले गए। जहां उसका 70 हजार 500 रुपये का चालान किया गया।मोरंग माफियाओं का नेटवर्क सक्रियबताया जा रहा है कि अमेठी जिले में मोरंग माफिया...