गौरीगंज, मार्च 15 -- शुकुल बाजार। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों की द्वितीय मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा रविवार को क्षेत्र के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें कुल 100 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए कंपोजिट विद्यालय ठाकुरगंज इंदरिया, कंपोजिट विद्यालय बूबूपुर, कंपोजिट विद्यालय मरदानपुर तथा प्राथमिक विद्यालय महोना पश्चिम को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात रहे। वहीं एआरपी कमल कुमार शर्मा, अजय कुमार त्रिपाठी, संदीप यादव, दीप चंद्र कश्यप व अभिजीत श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...