गौरीगंज, मार्च 7 -- अमेठी। सोशल मीडिया पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर अमेठी पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई कमी नहीं है। अमेठी पुलिस की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल-डीजल व एलपीजी सिलेंडर की कमी होने की अफवाहें प्रसारित की जा रही हैं, जो पूरी तरह भ्रामक हैं। जनपद में सभी प्रकार के ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पुलिस ने जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.