गौरीगंज, फरवरी 28 -- अमेठी। इसराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच विदेश में काम कर रहे अमेठी के श्रमिकों के परिजन चिंतित जरूर हैं, लेकिन ताजा बातचीत से उन्हें राहत मिली है। करीब दो वर्ष पहले अमेठी जिले से दर्जनभर से अधिक युवक इसराइल में काम करने के लिए चयनित हुए थे। सभी वर्तमान में वहीं कार्यरत हैं और अपने परिवार के नियमित संपर्क में हैं। जगेश्वरगंज निवासी राजेश प्रजापति की पत्नी संजू से बातचीत में उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे उनकी पति से फोन पर बात हुई थी। राजेश ने साफ कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी हमले की आशंका होते ही वहां सायरन बज जाता है और सभी श्रमिक तत्काल सुरक्षित बंकरों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसराइल का सुरक्षा तंत्र काफी मजबूत है। संजू ने बताया कि राजेश का चयन राजम...