गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी। स्थानीय बस अड्डे पर लगा आरओ खराब होने से यात्रियों तथा रोडवेज कर्मचारी स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए आरओ लगवाया गया था। जिसमें पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इससे यात्रियों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। गर्मी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आरओ खराब होने से यात्रियों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...