गौरीगंज, फरवरी 17 -- अमेठी। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए कुल 85 केन्द्र बनाये गये हैं। डीआईओएस ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकाने बंद रहेंगी। कंट्रोल रूम के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट केन्द्रों की लगातार निगरानी रखेंगे। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 25620 तथा इण्टरमीडिएट में 22713 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले से केन्द्रों पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.