गौरीगंज, अप्रैल 2 -- अमेठी। विकास खण्ड गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ की कक्षा 5 की छात्रा शुभी ने अटल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रधानाध्यापक कालिंदी, शिक्षक राजेश तिवारी व उर्मिला ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभी के पिता पेशे से राजमिस्त्री तथा माता रसोइया हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शुभी ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.