गौरीगंज, मार्च 31 -- अमेठी। नगर पंचायत अमेठी कस्बे के अंबेडकर चौराहे के पास सड़क पर लंबा गड्ढा बना हुआ है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। अंबेडकर चौराहे पर स्थित विकासखंड के सामने सड़क पर गड्ढा बना हुआ है। इसमें दो पहिया वाहन चालक अचानक तेज रहने पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क पर बने हुए गड्ढे से होकर अधिकारियों की गाड़ियां भी आती जाती हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हैं। लोगों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...