लखनऊ, जनवरी 30 -- अमेठी प्रदीप तिवारी सच्ची श्रद्धा न तो बड़े साधनों की मांग करती है और न ही दिखावे की। यदि मन में आस्था, साधना और संकल्प हो, तो सामान्य जीवन में रहकर भी असाधारण उदाहरण प्रस्तुत किए जा सकते हैं। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण मुसाफिरखाना क्षेत्र के गोमती नदी किनारे बसे निजामुद्दीनपुर गांव में देखने को मिल रहा है, जहां एक साधारण किसान ने अपनी निष्ठा से पूरे क्षेत्र को प्रेरित कर दिया है। निजामुद्दीनपुर गांव निवासी रामचंदर यादव बीते 27 वर्षों से लगातार कागज पर 'सीताराम' नाम लिखने की साधना में लीन हैं। अब तक वे लगभग 60 लाख बार राम नाम लिख चुके हैं। खेती-बाड़ी और गृहस्थी की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर वे यह साधना करते हैं। रामचंदर यादव का कहना है कि यह कार्य उनके लिए केवल लेखन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक साधना है। नाम लिखते समय उन...