कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अमेजन डिलीवरी आफिस पुखरायां के माध्यम से कीमती सामान के पार्सल मंगाने व उससे असली माल निकालकर उसमें नकली सामान रखकर वापस करने वाले दो शातिरों को दबोचकर गिरोह का अनावरण कराने में एसपी को एडीजी कानपुर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गिरोह के दो सदस्यों ने दस दिन में दस लाख का सामान मंगाने के बाद कंपनी को चूना लगाया था। पुखरायां स्थित अमेजान डिलीवरी आफिस में डिलीवरी ब्वाय की नौकरी हासिल करने के बाद गणेश गंज कालपी जालौन निवासी रोहित ठाकुर उर्फ डिफाल्टर उर्फ कुणाल ने नौकरी हासिल करने के बाद अपने दोस्त मंजीत गुप्ता उर्फ जीनियस पुत्र श्याम कृष्ण गुप्ता के साथ मिलकर अलग-अलग फर्जी नाम व मोबाइल नंबरों से एप्पल व अन्य कंपनियों के हाई वेल्यू प्रोडक्ट एप्पल ईयरबट्स, रिस्ट वॉच आदि को मंगवाने के बाद पार्...