अलीगढ़, मई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अमृत 2.0 योजना के तहत खैर नगर पालिका परिषद में चल रही पुनर्गठित पेयजल योजना में तैनात जल निगम के एक जेई पर गंभीर आरोप लगे हैं। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत भेजकर जेई पर कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने आदि आरोप लगाए हैं।

आरोप की जानकारी आरएंडबी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि हर्षित गोयल की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि परियोजना की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) में तैनात जेई शोभित यादव को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी का आरोप है कि उनका व्यवहार कार्यस्थल पर असहयोगपूर्ण है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और परियोजना की गति धीमी पड़ गई है। कर्मचारियों में भय व असंतोष का माहौल है। यहां तक कि विभागीय ...