कानपुर, मई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सीडीओ विधान जायसवाल ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या और गिरते भूगर्भ जल स्तर को लेकर अमृत सरोवर में जल संग्रहण किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य निर्मित 'अमृत सरोवरों' में जल संग्रहण की स्थिति का जायजा लेते हुए सूखने से बचाने के लिए सीडीओ ने बैठक की। कहाकि अमृत सरोवरों में जल स्तर कम हो गया है, जिन्हें ग्राम पंचायतों में अन्य तालाबों को नहरों, नलकूपों या वर्षा जल संचयन के माध्यमों से तत्काल भरने की व्यवस्था की जाए। मनरेगा के माध्यम से सरोवरों की सिल्ट निकालने के निर्देश दिए गए, ताकि उनकी जल धारण क्षमता में वृद्धि हो सके। यह भी पढ़ें- खराब चापाकलों को जल्द दुरूस्त करने का निर्देश यदि किसी विकास खंड में रखरखाव के अभाव में अमृत सरोवर सूखा पाया गया या वहां गंदगी मिली, तो संबंधित...