लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में अमृत सरोवर राजापुर निकट रेलवे क्रॉसिंग राजपुर में निशुल्क योग साधना केंद्र की शुरुआत रविवार से हुई। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी प्रांत नरेश चंद्र वर्मा ने इसकी शुरुआत कराते हुए साधकों को योगाभ्यास कराया। राम टहल वर्मा क्षेत्रीय प्रधान, रामदीन राठौर क्षेत्रीय मंत्री, रमेश चंद्र सक्सेना मौजूद रहे। सीए श्रवण कुमार गुप्ता को केंद्र प्रमुख का दायित्व सर्व सम्मति से सौंपा गया। मौजूद साधकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। साधकों को योगाभ्यास, प्राणायाम कराया गया। सभी से कहा गया कि नियमित योगाभ्यास करें और स्वस्थ रहें। शांति पाठ के साथ समापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...