अंबेडकर नगर, मई 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित जिलाधिकारी आवास के सामने बने अमृत सरोवर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब के किनारे पैर फिसलने से एक 11 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत हो गई। बच्ची को बचाने के लिए तालाब में कूदीं दो महिलाएं भी डूबने लगीं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया भी तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी आवास के पास स्थित सैदपुर गांव निवासी रूही पुत्री जितेंद्र (11) सुबह भैंस चराने गई थी। बताया जाता है कि जिलाधिकारी आवास के पास स्थित अमृत सरोवर के किनारे भैंस को हटाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी। यह भी पढ़ें- कूड़ा नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, मौत, त...