चंदौली, मार्च 31 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर इन दिनों बदहाली का शिकार हो गया है। जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से बनाए गए इस सरोवर की स्थिति अब चिंताजनक हो चली है। सरोवर की सीढ़ियों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, वहीं खुले में शौच की वजह से पूरे परिसर में दुर्गंध फैली हुई है। ऐसे हालात में ग्रामीणों का सरोवर के पास जाना भी मुश्किल हो गया है।शासन की मंशा के अनुरूप सरोवर का निर्माण गांव में स्वच्छ जल स्रोत उपलब्ध कराने और वातावरण को सुंदर बनाने के लिए किया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव और लोगों की लापरवाही के कारण इसका उद्देश्य अधूरा रह गया है। सुबह और शाम के समय कुछ लोग सरोवर की सीढ़ियों पर ही शौच कर देते हैं, जिससे न केवल आसपास का माहौल दूष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.