बांदा, मई 17 -- बदौसा। नरैनी ब्लाक के ग्राम गजपतिपुर में तालाब को वर्ष 2009 में मॉडल का तमगा मिला था। इसके बाद वर्ष 2022 में इसे अमृत सरोवर के लिए चयन किया गया। पड़ताल में यहां अमृत सरोवर सूखा मिला। तालाब में ध्वज चबूतरा बनाकर ध्वजारोहण किया गया। बोर्ड लगाकर खुदाई व सुंदरीकरण के अन्य कार्य आधे-अधूरे कराए गए। अब यहां न तो फेंसिंग बची है और न ही सुंदरीकरण का नामोनिशान है। ग्रामीणों ने बताया कि अमृत सरोवर के सिर्फ बोर्ड लगाए गए हैं। लाखों रुपये खर्च दर्शाया गया है। मौके पर एक लाख का भी काम नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...