आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते जिले में जल संचयन की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना अब तक अधूरी पड़ी है। 514 ग्राम पंचायतों में अभी तक भूमि का चयन नहीं हो सका है, जबकि 36 ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इसके अलावा 764 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य अधूरा है, जबकि 427 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनकर तैयार हो चुके हैं। शासन ने वर्षा से पूर्व जल संचयन को बढ़ावा देने और भूगर्भ जल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर निर्माण के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में प्रथम चरण के तहत जिले की 75 ग्राम पंचायतों में इस योजना की शुरुआत की थी, जिसे बाद में राज्य सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में लागू कर द...