गिरडीह, अप्रैल 28 -- गांडेय/ताराटांड़, प्रतिनिधि। मंगलवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आंल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने गांडेय प्रखंड के पंडरी पंचायत के पंडरी गांव में लगभग चार वर्ष पूर्व बने अमृत सरोवर का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद राजेश यादव ने कहा कि अमृत सरोवर जैसी महत्वाकांक्षी योजना के नाम पर सिर्फ लूट हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना के नाम पर लूट स्थानीय किसानों के साथ-साथ आम जनता के साथ भी बड़ा धोखा है। कहा कि पंडरी पंचायत क्षेत्र में बुटवरिया के समीप बनाए गए इस सरोवर में इस समय पानी नहीं है और इसके मौजूदा स्ट्रक्चर को देखकर साफ पता चलता है कि, बनानेवालों से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों तक ने इसमें किस तरह से सांठगांठ कर लूट मचाई है। राजेश यादव ने कहा कि संगठन के लेटर पैड पर जिले के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.