लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- कस्बे में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का शुक्रवार को प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे ने निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सरोवर परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले अमृत सरोवर योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय कर्मचारियों के नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ साथ स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सरोवर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.