चंदौली, जून 28 -- इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के उसरी गांव स्थित मंगल पांडेय अमृत सरोवर में पानी भरने के लिए बनी नाली को कुछ लोगों द्वारा पाट दिए जाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज लोकतंत्र सेनानी रामनिवास पांडेय ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में रामनिवास पांडेय ने बताया कि आजादी के बाद से ही नहर से इस पोखरे तक एक नाली बनी हुई है, जिसके माध्यम से पोखरे में पानी भरता रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ में नाली को पाट दिया है, जिससे अमृत सरोवर में पानी का आवागमन बंद हो गया है और उसका अस्तित्व संकट में पड़ गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस पोखरे को मंगल पांडेय अमृत सरोवर घोषित किया गया है, लेकिन नाली पाटे जाने से ग्र...