सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- मनीष झा सीतामढ़ी। जिले में पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। अमृत सरोवर योजना की तर्ज पर अब जिले के पुराने कुओं का जीर्णोद्वार कराया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक पंचायत से एक-एक पुराने सार्वजनिक कुएं का चयन कर उसकी उड़ाही, सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के 150 कुओं के जीर्णोद्वार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- यूपी अमृत सरोवर निर्माण में शीर्ष पर, 19989 का निर्माणजल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित कर वर्षा जल का बेहतर संचयन सुनिश्चित करना है। चयनित कुओं से गाद निकालने, टूटे हिस्सों की...