कौशाम्बी, मई 3 -- मई व जून माह में भीषण गर्मी के पड़ने के साथ-साथ इस वर्ष बारिश कम होने की संभावना दिख रही है। इसे लेकर शासन अभी से संजीदा नजर आ रहा है। मामले में आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने डीएम डॉ. अमित पाल को पत्र भेजकर अमृत सरोवर समेत सभी तालाबों व पोखरों को पानी से लबालब किये जाने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग द्वारा इस मई व जून माह में तापमान का पारा 48 डिग्री तक पहुंचने के साथ-साथ मानक से कम बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट को आधार मानते हुए शासन तालाबों में पानी भरवाने के साथ-साथ तालाबों को और गहरा कराये जाने को लेकर संजीदा हो गया है। यह भी पढ़ें- सेरावां में सूखा पड़ा अमृत सरोवर, पानी भरवाने की तैयारी इस सम्बंध में आयुक्त ग्राम्य विकास ने जिले के सभी अमृत सरोवरों समेत पोखरों में पानी भरवाने ...