बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के अमृत सरोवरों में पानी भराए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से सूखे पड़े सरोवरों में अब पानी आने से जहां ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें पूरी होने लगी हैं, वहीं पशु-पक्षियों को भी राहत मिल रही है। जल संकट से जूझ रहे इलाके में यह पहल काफी कारगर साबित हो रही है। तेजवापुर बीडीओ सुरेश प्रसाद गौतम ने बताया कि तेजवापुर क्षेत्र के सभी अमृत सरोवरों में पानी भराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सरोवरों में पानी भराया जा चुका है, जबकि शेष सरोवरों में भी जल्द ही पानी पहुंचा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन गोशालाओं का बीडीओ ने किया निरीक्षण प्रशासन का लक्ष्य है कि हर सरोवर में पर्याप्त जल उपलब्ध रहे, जिससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में दिक्कत न हो। ग्...