उरई, जून 6 -- कदौरा। ग्राम पंचायत इटौरा बावनी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृत वाटिका अहिवरन बाबा में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। जलप्रहरी सम्मान से सम्मानित ग्राम प्रधान राजकुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस अभियान से जुड़कर न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें बचाएं भी। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए गांव को जलवायु अनुकूलन बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर प्रकाश डाला अमृत वाटिका में गत वर्षों में लगाए गए पौधों को संरक्षित भी किया गया है। जल जीवन मिशन के सेक्टर ...