फरीदाबाद, जनवरी 28 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) बैठक में शहरी अवसंरचना से जुड़ी 127.87 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में 8.77 करोड़ रुपये की बचत भी हुई। मुख्यमंत्री ने काम की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। वहीं, अमृत योजना के तहत फरीदाबाद में पेयजल व्यवस्था में सुधार की तैयारी है। हरियाणा निवास में हुई हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों से जुड़े विकास प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे। इसमें कुल 136.64 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं पर विचार हुआ, जिनमें से तीन को स्वीकृति दी गई, जबकि एक परियोजना के लिए दोबारा निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। स...