लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- नगर में चल रही लगभग 64.39 करोड़ रुपये की अमृत-2.0 पेयजल योजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सभासदों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं और अवर अभियन्ता निशांत कनौजिया की संदिग्ध भूमिका को लेकर अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खंड उप्र जल निगम नगरीय अनिल कुमार को शिकायत पत्र सौंपा है। सीतापुर गए सभासदों ने शिकायत में कहा है कि पिछले 18 माह से योजना का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक 40 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। इस दौरान नगर के अधिकांश वार्डों में सड़कों को खोद दिया गया, जिससे करोड़ों की लागत से बनी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। आरोप है कि नगर पालिका परिषद द्वारा कई बार पत्राचार के बावजूद सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं कराई गई। सभासदों ने अवर अभियन्ता पर यह भी आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधियों को कार्य की कोई जानकारी नही...