कटिहार, अगस्त 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सावन की हरियाली के बीच मिथिला की लोक परंपरा और आस्था का प्रतीक मधुश्रावणी महापर्व इस वर्ष 3 अगस्त से अमृत योग में आरंभ होगा। सीमांचल और कोसी क्षेत्र सहित कटिहार जिले में इस पर्व को लेकर नवविवाहिताओं के बीच खासा उत्साह है। बाजारों में हरे रंग की साड़ियों, चूड़ियों, श्रृंगार सामग्री, पूजन सामग्री और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी तेज हो गई है। कपड़ा, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार श्रावण मास की प्रथम सोमवारी से शुरू होने वाला यह 13 दिवसीय व्रत 15 अगस्त को संपन्न होगा। विशेष बात यह है कि समापन के दिन नाग पंचमी, मोना पंचमी और मनसा देवी पूजन का भी शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस वर्ष का मधुश्रावणी पर्व और अधिक फलदायी माना जा रह...