फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले काम के बाद जिलेवासियों को अमृत भारत स्पेशल ट्रेन की भी सौगात मिलेगी। इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराए जाने के लिए अफसरों द्वारा तानाबाना बुना जा चुका है। इसके तहत 28 अप्रैल को इसका उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, होमगार्ड की परीक्षा के लिए भी चार ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। 28 अप्रैल को संभावित अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन किए जाने व झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसकी तैयारियों को पूरा किए जाने के लिए विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा स्थान चिंहित करने के साथ ही की जाने वाली अन्य तैयारियों के चलते प्लेटफार्म नंबर चार का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है। यह भी पढ़ें- अमृत भारत ट्रेन से पुणे सफर अब होगा...