बरेली, मई 5 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे मुरादाबाद-इज्जतनगर रेल मंडल के अमृत भारत स्टेशनों के विकास कार्यों को अब रफ्तार मिलेगी। करीब दो साल बजट के अभाव में कछुआ चाल काम चल रहे थे। नये बजट सत्र में इज्जतनगर और मुरादाबाद रेल मंडल को करीब 207 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। करीब 22 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना में आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 2024 से इज्जतनगर रेल मंडल के उझानी, पीलीभीत, लालकुआं, रामनगर, काठगोदाम, काशीपुर आदि 15 और उत्तर रेलवे के आंवला, चंदौसी आदि सात स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल करके विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इन स्टेशनों पर पांच करोड़ से 22 करोड़ तक प्रोजेक्ट हैं। बजट की कमी के चलते विकास कार्यों की रफ्तार धीमी रही। स्टेशनों को आधुनिक रूप में विकसित किया जाना है। यहां यात्रियों से जुड...