फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- भागलपुर और अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 26 अगस्त से अहमदाबाद से शुरू होने से उप्र, बिहार, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। इस नई ट्रेन का टूंडला जंक्शन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है, जिससे टूंडला एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अहमदाबाद, कोटा सहित विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से चलकर उप्र के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए राजस्थान के कोटा एवं अन्य शहरों को पार कर गुजरात पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, ग...