अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार रात कोहरे कम होने के बाद भी दर्जनों ट्रेनें लेट रही। एक ओर अमृत भारत एक्सप्रेस जहां नौ घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। वहीं हमसफर एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। संबलपुर से चलकर जम्मू तवी को जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस दो घंटे, पूर्वा डाउन 40 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत 9.21 घंटे, सीमांचल दो घंटे, सिक्किम महानंदा तीन घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली हाथरस मेमू एक घंटा, वंदे भारत एक्सप्रेस 49 मिनट, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 15 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, कालिंदी सवा घंटे, लिच्छवी अप एक घंटे, संगम एक्सप्रेस एक घंटे, आम्रपाली अप तीन घंटे, ब्रह्मपुत्रा मेल ढाई घंट...