प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। पुणे और मुम्बई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का बनारस से शुभारंभ करेंगे जिसमें दो ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन होकर चलेंगी। प्रयागराज जंक्शन पर भी इसका भव्य उद्धाटन करने की तैयारी है। पहली ट्रेन बनारस से चलकर पुणे के हड़पसर तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन बनारस से ज्ञानपुर रोड होते हुए प्रयागराज जंक्शन होकर जाएगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से प्रयागराज होकर एलटीटी जाएगी। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अमृत भारत ट्रेन से पुणे सफर अब होगा आसान यह भी पढ़ें- अमृत भारत स्पेशल ट्रेन की मिलेगी सौगात यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री अयोध्या-मुम्बई अमृत भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

हिंदी हिन्दुस्ता...