मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- चुनार (मिर्जापुर)। सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास हुई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को चुनार रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। सूचना पर पहुंची तकनीकी टीम ने खराबी को दूर किया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि अमृत भारत एक्सप्रेस का चुनार स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं है। रविवार शाम जब ट्रेन पिरल्लीपुर गांव के पास पहुंची, तभी इंजन के पिछले पहिए में ब्रेक बाइंडिंग हो गई, जिससे धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और इंजन से सटे डिब्बों के यात्री शोर मचाने लगे। चालक ने स्थिति की गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.