अमृत भारत का रोज परिचालन किए जाने से यात्रियों में खुशी
सीतामढ़ी, जून 13 -- मनीष झा सीतामढ़ी। दरभंगा-मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस (19623/19624) के साप्ताहिक से दैनिक परिचालन किए जाने की सूचना पर रेल यात्रियों एवं व्यवसायिक संगठनों ने खुशी जताई है। केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने इसे मिथिलांचल के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात बताया।
साप्ताहिक से दैनिक परिचालन सुन्दरका ने कहा कि लंबे समय से इस ट्रेन के दैनिक परिचालन की मांग की जा रही थी, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार किया है। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीतामढ़ी सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर तथा जयपुर सांसद मंजू शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई रैक और सुविधाएं उन्होंने सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर से इस रूट पर अमृत भारत वर्जन-2 की आधुनिक रैक चलाने की भी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.