अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी से मुम्बई के यात्रियों को सफर के लिए सीट की मारामारी से अब राहत मिलेगी, क्योंकि अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर नई ट्रेन- 02212 (नियमित ट्रेन -22111/22112) को रवाना किया। हालांकि, अयोध्या धाम जंक्शन से समारोह पूर्वक विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस ट्रेन के अयोध्या धाम जंक्शन से शाम 04.45 बजे रवाना होने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन शाम को 05.40 बजे रवाना की गई। यह भी पढ़ें- पुणे और मुंबई के लिए चली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस नई ट्रेन सेवा से अयोध्या-मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से धार्मिक पर्यटन और आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.