अमृत भारत एक्सप्रेस में मिला किशोर
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने सूबेदारगंज स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 15 वर्षीय गुमशुदा किशोर को सुरक्षित बरामद किया। मंडल कंट्रोल को हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना मिली थी कि दिल्ली-अमृत भारत एक्सप्रेस के डी-8 कोच में एक बच्चा गुमसुम बैठा है।रविवार रात 11:25 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म तीन पर पहुंची तो आरपीएफ कर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर पोस्ट पर पहुंचाया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर नई दिल्ली में बड़े पापा के पास जाने के लिए ट्रेन में बैठा था। उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.