कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर स्थित हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधी छपरा के समीप गुरुवार की रात दरभंगा से आनन्द विहार जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भैंसे से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा होते होते बचा गया। वहीं भैंसे से टकराने से आयी तकनीकी खराबी से ट्रेन लगभग पौने दो घंटे रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। गुरुवार की रात्रि 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से आनन्द विहार दिल्ली जा रही थी। जैसे ही ट्रेन पनियहवा स्टेशन के आगे बढ़ी तो ग्राम बोधी छपरा के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक भैंसा अचानक ट्रेन से टकरा गया। तेज टक्कर से जोरदार आवाज आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं भैंसा के टक्कर के चलते ट्रेन के डी 4 कोच में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन बोधीछपरा दुर्गा मंदिर के पास रुक गई। लोको पायलट और गार्ड न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.