अमृत नगर से ब्राउन शुगर के साथ दो युवक हिरासत में
गुमला, अगस्त 23 -- गुमला। गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर शाम अमृत नगर इलाके में छापेमारी कर दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जहां उनसे मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री और सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवकों के पास ब्राउन शुगर कहां से पहुंची और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। हालांकि, पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की मात्रा और हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.