नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान मंगलवार से लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां 145 किस्मों के गुलाब और 85 प्रजाति के फूल के पौधे आकर्षण का केंद्र होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को उद्यान के विंटर एनुअल एडिशन का उद्घाटन करेंगी। ऐसे में बेसब्री से उद्यान में घूमने का इंतजार खत्म हो गया है। अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस वर्ष आगंतुक ट्यूलिप और अलग-अलग तरह के गुलाब के अलावा बैबलिंग ब्रूक -झरनों वाले पानी की धारा और रिफ्लेक्सोलॉजी पाथ वाले बरगद के बगीचे का दीदार कर सकते हैं। साथ ही, उद्यान में बाल वाटिका, प्लूमेरिया गार्डन, बरगद, बोनसाई, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग व सर्कुलर गार्डन देख सकते हैं। यहां गुलाबों की भीम, अर्जुन, कृष्णा व अश्वनी किस्में खास हैं। अमृत उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.