खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान देखे गए। ट्रेनें के लेट पहंुचने से प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रही। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 12408 डाउन अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस करीब सवा सात घंटे देरी से चली। वहीं 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...