गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04624/04623 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर वाया गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल का संचलन आठ फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 04624 अमृतसर-कोलकाता साप्ताहिक पूजा स्पेशल 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर शाम 5.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04623 कोलकाता-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 04.45 बजे प्रस्थान कर देर रात 1.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 9.05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी अमृतसर-कोलकाता स्पेशल इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।...