अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, सहारनपुर के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
सहारनपुर, जुलाई 29 -- सहारनपुर। अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार-अमृतसर और अमृतसर-कटिहार के बीच संचालित विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर और 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल के संचालन की अवधि बढ़ाते हुए पांच-पांच अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। इससे सहारनपुर के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल पांच अगस्त से दो सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल सात अगस्त से चार सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से चलेगी। ट्रेन संख्या 05736 बुधवार रात नौ बजे कटिहार से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 04:00 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेला-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो स्पेशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.