नई दिल्ली, मार्च 27 -- खाडूर साहिब से सांसदऔर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी अस्थायी रिहाई की अपील को खरिज कर दिया है। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की बेंच के सामने उनकी याचिका पेश की गई थी। अमृतपाल सिंह ने कहा था कि वह खाडूर साहिब की जनता के प्रतिनिधि हैं और इसलिए उन्हें बजट सेशल में पेश होने के लिए रिहा किया जाना चाहिए। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरम 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी का आदेश राजनीति से प्रेरित है। वह 19 लाख लोगों की आबादी वाले खाडूर साहिब का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। इस तरह लगातार जेल में रखने से उनके लोकतांत्रक अधिकारों का हनन हो रहा है। बेंच ने कहा था कि वह 59 बैठकों में लोकसभा में उपस्थित नहीं रहे लेकिन इसस...