नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह बुधवार को 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' में शामिल हो गए। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा की मौजूदगी में पूर्व पुलिस उपअधीक्षक बलविंदर सिंह सेखों भी पार्टी में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Dस्तानी अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल होने जा रहे ED के पूर्व अफसर, मजीठिया से की थी पूछताछपार्टी में शामिल होने का उत्साह अयाली ने कहा कि निरंजन सिंह के शामिल होने से 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' को मजबूती मिलेगी। ईडी समेत केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर निरंजन ने कहा कि ऐसी कोई सरकार नहीं है, जो इनका थोड़ा-बहुत गलत इस्तेम...