नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने सिख समाज की युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ा कदम उठाया है। कमेटी ने घोषणा की है कि अमृतधारी गुरसिख परिवारों के बच्चों को स्कूल और कॉलेज स्तर तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। डीएसजीएमसी का कहना है कि शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कमेटी ने इसे सिख कौम के विकास और नई पीढ़ी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.