गिरडीह, अगस्त 27 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। साधु की समाधि की रक्षा करना श्रद्धा मात्र नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, सजगता और अपने आध्यात्मिक दायित्व का निर्वहन है। साधु-संतों के जीवन में विद्यमान सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यग्चरित्र रूपी रत्नत्रय की रक्षा करना केवल साधु का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु का महत्वपूर्ण दायित्व है। मधुबन स्थित गुणायतन में साधनारत मुनि प्रमाण सागर महाराज से प्रवचन सभा में संदेश दिया। गुणायतन में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मुनि श्री ने कहा कि संसार की अनेक वस्तुएं धन देकर प्राप्त की जा सकती हैं, लेकिन मनुष्य की अंतरात्मा में स्थित आंतरिक गुण अमूल्य होते हैं। उन्हें किसी भी कीमत पर खरीदा नहीं जा सकता। इन अमूल्य गुणों की रक्षा की भावना को ही साधु समाधि संधारण भावना कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिन साधु-संतो...