नई दिल्ली, मई 9 -- गदर और गदर 2 की हिरोइन अमीषा पटेल ने गदर 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। अमीषा ने कन्फर्म किया कि गदर 3 आएगी और यह पहले के दोनों पार्ट से ज्यादा बड़ी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गदर फ्रेंचाइजी के लिए 500 करोड़ मिनिमम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।गदर 3 को लेकर क्या बोलीं अमीषा ने लिखा, 'गदर 3 जल्द आएगी और जब आएगी...थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद के साथ 500 करोड़ गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स ऑफिस के लिए कम नंबर है और इस बार स्केल और स्क्रिप्ट और भी बड़ा और धमाकेदार होगा। तैयार रहिए।' यह भी पढ़ें- 'छोड़ उसे सकीना तेरे भाई की बीवी है', जब अमीषा को लगाया गले, बॉबी पर भड़के लोगअमीषा बोलीं मेरी फेक पीआर मशीन कमजोर है अमीषा ने फिर कुछ एक्ट्रेसेस के पीआर गेम्स को लेकर भी तंज कसा और लिखा, 'कहो ना प्यार...